स्वामी आत्मानंद II कॉलेज ऑफ एजुकेशन
स्वामी आत्मानंद II कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रसूलपुर जगदेव, घोसी-मऊ जनपद का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह कॉलेज विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से भी परिपूर्ण बनाता है। संस्थान का उद्देश्य कुशल, योग्य एवं संवेदनशील शिक्षकों का निर्माण करना है, जो राष्ट्र के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
कॉलेज में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों तथा समुचित शैक्षणिक संसाधनों की व्यवस्था उपलब्ध है। यहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। संस्थान विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता तथा व्यावसायिक दक्षता विकसित करने पर विशेष बल देता है।
स्वामी आत्मानंद द्वितीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए भविष्य के शिक्षकों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। यह संस्थान ज्ञान, संस्कार और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
स्वामी आत्मानंद II कॉलेज ऑफ एजुकेशन
समुदाय की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं और उद्योगों के तकनीकी पहलुओं में सुधार के लिए उत्कृष्ट शिक्षा और अनुसंधान प्रदान करके एक प्रतिष्ठित संस्थान बनना।
स्वामी आत्मानंद II कॉलेज ऑफ एजुकेशन
स्वामी आत्मानंद द्वितीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रसूलपुर जगदेव, घोसी-मऊ अपने उच्च आदर्शों को लेकर शैक्षिक जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए उत्कृष्टता के समस्त मानकों को पूरा करने का आश्वासन देता है। यह कॉलेज शैक्षिक अकादमिक क्रियाओं के माध्यम से इस अंचल में एक नया मानक गढ़ने के लिए अग्रसर है। अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से इस अंचल में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सत्य है कि किसी नई संस्था को लोगों के विश्वास पर खरा उतरने में, एक लंबा समय लगता है और उस विश्वास को बरकरार रखने में उसे दिन-रात परिश्रम करना पड़ता है। लेकिन एक दिन इस परिश्रम का प्रतिफल लोगों के विश्वास, लोगों की आस्था के रूप में प्राप्त होता है। हम इस बात में विश्वास रखते हैं कि समय के साथ संस्था के उच्च मानक को देखकर लोग कहें कि यह कॉलेज अपनी वाणी और कर्म में एक समानता रखता है। इस अंचल में प्राकृतिक वातावरण में स्थापित यह कॉलेज अपनी दूरदृष्टि और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, पाठ्य सहगामी क्रियाएं एवं सकारात्मक सोच के साथ निरंतर संस्कार बद्ध होकर ज्ञान के उस परचम को लहराएगा की लोग इस अंचल में इस संस्था को बड़ी ही निष्ठा और सम्मान की दृष्टि से देखें । आने वाले नवागंतुक छात्र /छात्राओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आगामी भविष्य में यहाँ खेलकूद के उत्तम साधन, पठन-पाठन की उत्तम व्यवस्था, ज्ञान विज्ञान, की स्तरीय पुस्तकों से सुसज्जित लाइब्रेरी और अनुशासन उनके भविष्य को निश्चित रूप से उज्ज्वल बनाएगा। हम उनके विश्वास पर खरे उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
स्वामी आत्मानंद II कॉलेज ऑफ एजुकेशन